40 poems in 40 days challenge

मां के ख्यालों से, परिंदा हूं, मेरा आशियाना कहीं दूर है, पापा की बिटिया थी मैं, धीरे धीरे बड़ी हो रही मैं, सुबह से सांझ की ओर बढ़ रही मैं, अब माँ उतना डा डांटती नहीं है, पापा ने भी प्यार करना छोड़ दिया, बोलते हैं वजूद ना रहेगा तेरा, अगर तूने इस बंधन को तोड़ दिया, खेलती थी जो कभी बिना फ़िक्र के, अब अगर सर से चुन्नी भी गिर जाए, तो रह नहीं पाती बिना ज़िक्र के, ख़ून बेशक वो किसी और की है, पर घेरे में सबके घिर जाती है, कोई कुछ बोल ना दे, इस फ़िक्र में मरती जाती है, जिंदगी जिनी थी उसे, और उसने अब तक बस काटी है, आगे का सफर कैसा है, ये देखना भी बाकी है, क्या एक रिश्ते के रहते हुए, दूसरा जोड़ा नहीं जा सकता, माँ की बेटी, पापा की परी, और उनकी अर्धांगिनी बोला नहीं जा सकता, क्यों गले नहीं लग सकती पापा क अब मैं, बंधे रहते थे, जो कभी खुले केश मेरे, अब मां के हाथ लगने को तरस जाते हैं, नहीं खा सकती अब मैं पापा के साथ, ये सोच के आँखें बरस जातीं हैं, अरे बड़ी हो गई तुम, थोड़ा तो लिहाज करो, बच्ची नहीं रह गई अब, मुह पे समाज समाज करो, तुम्हें देखेंगे सौ लोग, बैठने तरीके ध्यान दो, ये सही वो गलत, तुम अब मत ये ज्ञान दो, अरे बेटी हो इसलिए चिंता हो रही, बेटा होती तो छोड़ दिया होता, ब्याहना है अभी तुम्हें, कही कुछ गलत न हो, मन में हिचक हो रही, ये सुन बेटी मन मन ही मन रो रही, अरे मां बेटी मैं आपकी हूं, परछाई अपने बाप की हूं, क्यों रोना रोती हो, दूसरों की बातों का, क्या तुम्हें भी कभी एहसास नहीं, मेरे जज्बातों का, मुझे भी शौक है, मेरी मां मुझे अब भी गले लगाए, छोड़ बेटा तू उनकी बातों को , यकीन है मुझे तुझपे, ये बात बताए, थी जितती जब तलक मैं, दिया साथ तब तक सबने मेरा, अब हार के बैठी हूं तो, सिसकियां पूछ रही, क्या यही है वजूद तेरा, जो था अब नहीं है तेरा, ये है जो, वो भी तो नहीं उसके जैसा, मुझे बता दो माँ क्या है मेरे जैसा...

#day 2