40 poems in 40 days challenge


आसमां में लटकते बादल

बादल में लटकते पानी के गागल

वृक्षों पे लटकते झूले

झूले पे लटकती मैं

मेरे हाथों में लटकते पन्ने

पन्ने में लटकते फूल

फूलों में लटकते

मेरे काश भरे धूल

धूलों में लटकते पावं

पावों में लटकते पायल

पायल में लटकते घुंघरू

घुंघरू में लटकती थिरकन

थिरकन से डोले आसमां

आसमां से बरसे बादल

बादल से झूमे वृक्ष

वृक्षों से डोलते झूले

झूले पे डोलती मैं

मेरे हाथों में लटकते पन्ने

हवा में जा बिखरे

पन्ने में लटकते फूल

सोंखने लगे बूंद

बूंदों ने छोड़ी काश

काश हो गए धूल

आँखें बरसों

और

मिट्टी हुआ गुरूर...

आँखें मूंद

आँखें बरसी

और

मिट्टी हुआ गुरूर...


#day 39