आज फसी कुछ उसूलों के दुविधा में,
तो याद आयी उनकी,
खुशबू से भरा उनका आँचल आया,
और समेट लिया मुझे बिखरने से पहले,
उम्र से परे,
तरबियत से बड़े,
थी जब कुछ कुरितियों की आपा धापी,
उस वक्त,
सब कुछ संभाला था उन्होंने,
ऐसा माँ बताती है,
जब सब साथ छोड़ रहे थे,
तब लिंग की टिप्पणी को तोड़,
आगे आके तेरे बाप को भी,
साधा था उन्होंने,
ऐसी थी तेरी दादी,
आज दादी नहीं है,
पर उनकी यादें हैं,
तू जीतेगी,
वो वही से कहती हैं,
जब कभी उन्हें याद करती हूं,
स्फूर्ति से भर जाती हूँ,
मैं पढ़ूंगी,
जितुंगी,
आपके लिए......