अब ख़त्म हो रहा है,
धीरे धीरे,
आहिस्ता आहिस्ता,
हौले हौले,
हम का अस्तित्व,
हां,
हम,
वही हम,
जो एकता का प्रतीक है,
पर,
अब रिवाज बदल रहा है,
नहीं,
बदल ही गया है,
पर,
अभी भी,
कहीं कहीं,
सुलगी हुई है,
बूढों में,
एकता की भावना,
वही एकता,
जो,
वो दे पाएं हैं अपने पोते को,
जो सिखाती है कि,
अगर किसी बहन की चुन्नी सरकी हुई हो तो,
निगाहें नीची कर लेना,
कोई भूखा दर को आए,
छोड़ निवाला,
उसको परोस जाना,
अपने लोगों को बचाने,
बेच जाना,
अपने जिस्म का कतरा कतरा,
हां,
वही जिस्म,
जो अनपढ़ है...

