यकीन दिलाऊं,

तो यकीन आ जाता है,

कि तुम हो,

पर तुम नहीं हो,

मैं ये भी जानती हूं,

तुम थे,

अपने युग में,

मैं हूं अपने युग में,

तुमने रची लीलाएं अपने युग में,

मैं कर रही अपना कर्म अपने युग में,

तुम थे महान,

करे थे कर्म बलवान,

मैं भी करूंगी कर्म बलवान,

पर तुम जैसा बनने की,

पर तुम्हारे आने की,

झूठी उम्मीद नहीं रखूंगी,

छल,

दंभ,

द्वेष,

सीखूंगी सारे भेद,

और ढाह दूंगी सारे अत्याचारों को....