ए चांद,

कभी कभी ही क्यों लगता है तू मुझे,

चांद,

जब मैं कराह रही होती हूं,

दर्द से,

और बिछड़ जाती हूं,

अपने दीदार ए दर्पण से,

तब क्यों नहीं नजर आता तू मुझे,

क्यों लगने लगता है कि,

तू बस एक गोला है,

क्या वाकई,

तू निर्जीव है,

तेरे अंदर भावनाएं नहीं हैं,

बोला ना रे,

चांद...