40 poems in 40 days challenge


एक घर में,

ढेर भर काया बंद है,

अपने अपने कमरों में,

जीवन जीने के,

तमाम सहूलियत के साथ,

सब मर रहे है,

और,

मैं,

उस घर के दलाने में बैठ,

आसमां को देख रही हूं,

चांद नजर नहीं आ रहा,

सूरज भी देख नहीं पा रही,

आंखों से,

पानी झर झर गिर रहे हैं,

और ,

देह धीप रहा सूरज की गर्मी से,

मैं देख पा रही हूं,

उन्हें मरते,

मैं जीना चाहती हूं,

इसलिए,

बाहर निकल आई,

लेकिन वो मर रहे हैं,

यहीं मुझे जीने नहीं देता...


#day 10