वे,

देर रात तक खाँसते हैं,

पर आवाज़ ऐसे दबाते हैं,

जैसे दुःख को भी,

नींद आने से पहले,

सुला देंगे,

उनकी जेब में,

हमेशा कुछ नहीं होता,

फिर भी,

जरूरत के वक़्त,

एक पुरानी रसीद के पीछे—

नोटों की तरह,

विश्वास निकल आता है,

कभी-कभी लगता है,

वे कम बोलते हैं,

पर दरअसल,

वे दीवारों में घुल गए हैं,

जो घर को गिरने नहीं देतीं,

बस खड़ी रहतीं हैं—

दरारों समेत...