40 poems in 40 days challenge
कितने कम पल की होती है,
ये सांझ,
झट से आती झट से चली जाती,
जितनी ख़ुशी दिन ढलने की होती है,
उतनी ही गमगीनियां होती है,
फिर कल सुबह के लिए,
वहीं सुबह जो,
हमसे हमारा वक्त छीन लेता है,
और,
उन्हीं अपने गैरों के,
मिलावटी रिश्तों में बाट देता है,
कितनी सुहानी होती है,
वो शाम,
उस वक्त कमरे में वो अंधेरे,
अंधेरे नहीं होते,
रब के इबादत तले,
सूरज के अंधेरे होते हैं,
जहां खामोशी,
हल्की हल्की फुहारों के साथ,
यादों के बिज़ बोती है,
जहां हमारी विरानगी मे,
पंछियों की रागिनी होती है,
जैसे,
सारा समां अपना सब समेट के,
अपने घर को जाता है,
अपना घर होते हुए भी,
ना जाने कौन सा घर हमें बुलाता है,
वो घर,
बस आज तक,
हमें हमारे ख्यालों में ही मिल पाया,
हमने कोशिश की थी,
उसे उकेरने की लब्जों से,
उसे तब्दील करने को,
कागजों पे,
पर नहीं हुआ,
एक पल में ही,
रात होने लगी,
गइयों के दूध वाली बाल्टी आवाज करने लगी,
चूल्हे ने इशारा किया,
फ़िर से उसी संसार में रमने को,
जो सारा संसार हो के भी,
ना जाने क्यों,
हम से,
हमारे घर को दूर कर देता है,
तीतर बीतर हो जाते हैं,
सारे ख़्याल,
कोशिश की थी जिन केशों को ,
जुल्फों में खोलने की,
उन्हें गुथना पड़ा,
वर्ना चूल्हे जैसी,
जिम्मेदारियों की लौ,
उन्हें जला के राख कर देती,
भागी भागी आई,
उसी बोरे पे,
जिसपे मेरे तलवे के छाप पड़े हैं,
कोयले से,
जिन कोयलों में,
रोज़ मेरा वजूद उफान मारता है,
और,
मैं,
जिम्मेदारियों के लौ से निकले,
पसीने में अपने आंसुओं को,
छुपाने की जद्दो जहद में,
लग जाती हूं,
जैसे जैसे तवे पे रोटियां सिकतीं हैं,
मेरे किस्मत के दरवाज़े,
अलट पलट के,
कालिख बटोरने लगते हैं,
जो बाद मे,
मुझे मेरे ही किस्मत के दिए,
थोड़े बहुत सुकून से,
दूर रहने को मजबूर कर देते हैं...
#day 31

