शायद,

अब तो ये मुमकिन नहीं लगता कि,

कहीं तेरी गुफ्तगू हो,

और वहां मेरा नाम ना हो,

मुमकिन अब ये भी नहीं,

कि प्यास मुझे लगी हो,

और तू वहां जाम ना हो,

ये काली घनेरी घटाएं,

सखियां हैं मेरी,

दिल जला कर राख कर देती हैं,

जब बादल हो,

और तू पास ना हो....