अफसोस होता है कभी कभी,
प्रेम ना कर पाई,
मैं उससे,
जो कहा था उससे,
करने को,
प्रेम की जितनी सरहदें होती है,
सारी कायम थी,
एक वक्त पे,
उसमें भी,
मुझमें भी,
पर,
कभी कभी आता है वो मुझसे मिलने,
कभी कभी जब मैं थक जाती हूं,
वो आता है मुझे छोड़ने,
मेरी मंजिल तक,
पर उसके जाने के बाद,
मैं महसूस कर पाती हूं,
उसके जाने से,
उसकी छोड़ी गई जगह की गर्माहट,
बहुत नुकीला सा लगता है,
मैं उफ़ करती हूं,
और आंसू लिए,
अपनी मुट्ठी में,
अपनी ताकत भर से,
उसी गर्माहट पकड़े
उसको जाते देखने लगती हूं...

