एकटक एकांत और अम्मा
रात का खाना खत्म हो चुका है
प्लेटें धुल चुकी हैं
मेज़ पर पानी का गिलास रखा है
धीरे धीरे
सबके कमरे बंद होने लगते हैं
जैसे हर कोई
अपने हिस्से का अकेलापन
सुरक्षित रख लेना चाहता हो
पर वह
अपने कमरे का दरवाजा खुला रखती है
अम्मा
अपने हिस्से का अकेलापन
सबसे बांटना चाहती है

