देह की दीपावली रही है अब,
घरों में,
मन की दीपावली कैद हो रह गई,
किवाड़ों में,
तानों के दीप जलते हैं दियों में,
झांझर अब राग नहीं करते,
शोर करते हैं,
सन्नाटों में,
हैरत है,
फरेब की ये दुनिया खुद को आधुनिक मानती है,
सरलता का वो अंधविश्वास खत्म हो गया,
और खत्म हो गई
हृदय में गढ़ते आस्था की आभा,
मैंने बहुत कोशिश की
कि डालूं एक प्रेम की परिभाषा,
इस दिवाली भी,
पर मुझसे नहीं हो पाया,
बस सिहोर लिया अपने मन को,
अम्मा
वाली दीपावली की यादों से...

