क्या ख़ूब समझता है यार,
तू भी मोहब्बत ,
इनकार ,इकरार,और तकरार,
का जो घोल तूने घोला है,
शिकायत शिकायत करके भी,
तू दूरियों को पनपने नहीं देता,
दूरिया नजदीकिया तो,
सीढ़ियो की तरह है,
एक वक्त पे,
एक पे पाँव है तो,
दुसरे तलें पाव होना ही है,
साथ चलते उतरते,
हिम्मत न डगमगाये,
यही तो खूबसूरत ख्याल है....

