40 poems in 40 days challenge
पुष्प जात,
जब इकट्ठे होके सवाल करेंगे,
आदम जात के,
रवैये पे जो बवाल करेंगे,
कहां जायेंगे,
कवि छुपने,
और कहां जाएंगी,
कवयित्रियां,
उन्हें छुपाने,
एक रोज तो पावक आयेगा,
और,जला ले जाएगा,
विरह की आग में,
कोमल पुष्पों को,
और,
धाप दे जायेगा,
आदम जात को,
उनकी शीतलता का...
#day 16

