40 poems in 40 days challenge


खुद को,

खुद के,

तन्हाई में,

मैंने वक्त देना शुरू किया,

चाय की प्याली से बोलना शुरू किया,

चाय की प्याली भी बोलती है,

मगर कब तक,

चाय के ढभकने तक,

पूर्ण रूप से उबाल आ जाने तक,

तैयार हो जाने तक,

और फिर,

जब तक,

प्याली की चाय खत्म न हो जाए ,

इसलिए,

प्याली को मैंने बदल दिया,

गिलास से,

अब ,

थोड़ा वक्त तो लग ही जाता है,

चाय को आने में,

गिलास से,

होंठ तक,

और,

खत्म होने के बाद,

हलक तक...


#day 12