सामने लगी दुकान पे बैठा वो लड़का उसे अपना लगता था। एक रोज बांझन अपने पूरे साहस भर से उसके दुकान पर गई, और बिना कुछ खरीदे उससे रसीद मांगने लगी । बांझन को देख के उसकी आँखें अक्सर भर जाया करती थी और ये सिर्फ विपरीत लिंग का प्रभाव नहीं था , हमदर्दी का एक छोटा का कतरा प्रेम में पनपने चला था । उसने धान के बोरे पर से रसीद वाली डायरी उठाई और अपनी मुट्ठी भर से एक पन्ना नोच उसकी हथेलियों की धाप से थोड़ा ऊपर उसके हाथों में रख दिया ।

