बांझ होने की वजह से पति ने अपना नहीं समझा और अपने शरण से निकाल एक पुराने कमरे में छोड़ दिया , जिसमें ना सांस लेने को हवा थी और ना ही पेट भरने को भोजन । स्त्रियों का ब्याह के बाद पीहर नहीं रहता , वो तो खैर बांझ थी । भूखे पेट मारी मारी फिरती थी उस गांव में ।