वह वजह के उस दुकान पर थी जहां की सारी चीजें बिक चुकी थी।हैरत है , दुकान खाली कैसे हो सकता है , पर इतनी भी हैरत नहीं थी , वह वाकिफ थी अपनी किस्मत से । वह हर रोज बड़े गौर से देखा करती थी , उस दुकान को ,और उस को भी । वह एक हसीं और जवां लड़का था , जो उससे बहुत दूर था , उसके नजरों से भी और उसकी पहुंच से भी । बांझन उसके गांव की ही थी , फर्क बस इतना था कि वो बांझन का ससुराल था ।