अपने वजह की सारी बातों में,
अब सिर्फ मैं ही हूं,
अपनी वजह की सारी रातों में,
अब सिर्फ मैं ही हूं,
अपने कारनामों में,
अपने ख्यालों में,
अपने सपनो में,
अपने विरानों में,
अब सिर्फ मैं ही हूं,
मैंने छोड़ दिया खुद को हम कहना,
मैने छोड़ दिया,
सबकी उम्मीदों से रौशनी लेना,
मेरे मैं में अब सिर्फ मैं ही हूं,
अपने अच्छे में,
अपने बुरे में,
अब सिर्फ मैं ही हूं,
नहीं मरना अब मुझे फिक्र से,
अपनी जिक्रो में,
अब सिर्फ मैं ही हूं...