तुम्हारा ही ज़िक्र अब आता
तुम्हें ही याद करते हैं।

कहीं दूर तलक राहों में
हम कुछ यूं गुज़रते हैं।।

नहीं कोई और अब दास्तां
रही इस जिन्दगानी में,

तुम्हारी इन ही बातों पर
हम रोज़ जीते रोज़ मरते हैं।।

तुम्हारे पास आने की आहट
जो रवानी लायी,

तुम्हारी खुशबूओं की जैसे पास
निशानी लायी,

तुम्हारे बिन जहां में
कुछ भी बाकी है नहीं,
ये लफ्ज़ तुमपर ही ठहरते हैं।।

फिर ये कैसी नाराज़गी
जिसकी कीमत हम रोज़ भरते हैं।

साथ चलने के वादे असर कर गए
ना जाने किस मोड़ रास्ते हमें कर गए

फिर भी मुस्कुराहटों के
गहनों से तुम हम संवरते हैं।

कभी जो दूर होने
और खोने से से डरते हैं।।
-अमृतांश पाठक