सुबह की धीमी
रोशनी को
तुम
यूं ही शाम कहते हो।
अभी
हमने किया आगाज
और तुम इसे
यूं ही अंजाम कहते हो।।
नज़र-नज़र का फर्क
तो समझो
क्या नज़रों के इलाही हो,
हम मशहूर ज़माने में
और तुम हमें
यूं ही बेनाम कहते हो।।
सैलाबों से निपटकर
ये कोई तूफान आया है,
मयस्सर दास्तानों में
से कोई शख़्स अंजान आया है,
जो छोटी सी
कोशिश को
तुम
यूं ही बिखरता जाम कहते हो।
बनाई जा रही
राहों को
तुम पल दो पल का
यूं ही इंतजाम कहते हो।।
नही हसरत कोई हमको
आंखों में घर बनाने की,
ना राहें साथ गुज़ारने की
ना कुछ पल पहर बिताने की,
हमें जो एक नज़र देखा है
और तुम
यूं ही तमाम कहते हो।
लग जाएगीं पाने में
कई उम्रे हमें
तुम
यूं ही मुकाम कहते हो।
-अमृतांश पाठक
