राहों के थे हम दीवाने ।
आंखों की गलियां जाने ।।
फिर ढूंढते जहां में,
ठहरने के नए ठिकाने।।
है एक नई फिर कोई कहानी
हम को जो बुला रही है।
ज़र्फ़ से ठोकरें जो खाईं
रातों में जगा रही है ।।
हम तो थे इससे अन्जाने (१)
राहों के थे हम दीवाने ।
आंखों की गलियां जाने ।।
फिर ढूंढते जहां में,
ठहरने के नए ठिकाने।।
कोई ख्याल अब नहीं है
किसी से जो इत्तिला किया हो।
सबकुछ ही एक कल्पना है
जो हकीकत में न बयां हो।।
ये जो ख्याल हैं भुलाने (२)
राहों के थे हम दीवाने ।
आंखों की गलियां जाने ।।
फिर ढूंढते जहां में,
ठहरने के नए ठिकाने।।
ऐसे ही हम चल पड़े हैं
देते है ख़ुद दिलासा
कोई आंधी सी अब उठी है
दिखता है फिर धुआं सा
हैं स्वप्न कई सिरहाने(३)
राहों के थे हम दीवाने ।
आंखों की गलियां जाने ।।
फिर ढूंढते जहां में,
ठहरने के नए ठिकाने।।
