चौखट पर हमारी तुम्हारी
आने की आहट के
इशारे पास आए हैं।
मुश्किलों के बाद
आये सही वो
मंज़र और नज़ारे पास आए हैं।।
ख़्यालों से नहीं जाते
निकाले चर्चे समायत के,
कि गिरते संभलते हम
खुद ही खुद में हारे पास आए हैं।।
जो औरों से थी तुमको
नाराज़गी
तो क्यों न अब तक
हमारा कोई हाल जाना है,
बंदिशें थीं,
कोई थी बात,
या कोई और
बहाना है,
हमने कोरे पन्नों में
किए थे वयां
जो लम्हे
गुज़ारे पास आए हैं।
फिर झूठे सब्र
को लेकर हम
तुम्हारे पास आए हैं।।
थे जो शिकवे गिले
नींद में ही सही
वो दूर हुए,
पहले हम ख़ाक हुए
फिर गहरे ज़ख्मों
में चूर हुए,
सुनकर आने की
बात तुम्हारी
जैसे अन्धेरे में
टिमटिमाते सितारे पास आए हैं।
अनायत ही सही
हम आखिर
किनारे पास आए हैं।
-अमृतांश पाठक

