देते नहीं सुनाई दो मीठे लफ़्ज भी तुम्हारे।
हम तो तरस गए थे बेकार में बेचारे ॥ 
क्या कल्पना किए थे, क्या थे तुम नज़र हमारी,
हम ने जो न सोचे, दिखाए तुम ने वो नज़ारे ।।

जो लाख जिन्दगानी के, सपने संजोए ।
कभी की फिक्र तुम्हारी तो कभी ख़्यालों में खोए।।

चौखट पे देके दस्तक दिल पर ऐसें तीर मारे।
हम तो तरस गए थे बेकार में बेचारे |

 मासूम थी एक ख्वाहिश, के साया बनें तुम्हारा ।
 दुनिया सारी तुम होते होते तुम ही किनारा। 

 पैरों तले सारा जहाँ होता, फिर तुम्हारे एक इशारे।
 हम तो तरस गए थे बेकार में बेचारे ॥

हम को जो थी चाहत अब क्या रंग लाई।
बिखरे ही तो सारे सपने, दिल्लगी हमनें पाई ।। 

अब तुम ही राह छोड़ो, हम न रास्ते तुम्हारे ।
हम तो तरस गए थे बेकार में बेचारे ॥