तुम्हारी याद और, 
क़िस्से-फ़साने 
अब तक नहीं गुज़रे।
निगाहों में रहने के
थे जो ठिकाने
अब तक नहीं गुज़रे।।
मुलाक़ातों में हम
करते थे
बातें अफ़सानों की,
वो अपने मशहूर हुए
ज़माने में अफ़साने
अब तक नहीं गुज़रे।।

आखिरी हमने जो
उस वक्त
बातें बयां की थी,
जब फासलों के ज़ख्म
सीने में लगे थे
उस दरमियां की थी,
पलकों में दिन-रात
वो थे
जो सपने सिरहाने
अब तक नहीं गुज़रे।
तुम्हारे
पास जाने
के बहाने
अब तक नहीं गुज़रे।।

हमे दिन के
ढलने की
कोई न आस बाक़ी है,
जैसे धीमी हवाओं में
कोई
अहसास बाक़ी है,
ये पल जो बीत ही जाते
क्यों न जाने
अब तक नहीं गुज़रे।
निगाहों से मिले
थे नज़राने
अब तक नहीं गुज़रे।

कहीं खोकर जो हमने
खुद ही खुद में
एक बात जानी है
ये सिलसिला है
या साजिश है
या कोई और कहानी है
भरोसा,
सबब,
सब्र के मौसम
और वो दिन पुराने
अब तक नहीं गुज़रे।
हमेशा पास
रह ही जाते हैं
वो ज़माने
अब तक नहीं गुज़रे।
-अमृतांश पाठक