ये शब बहुत उदास चलो अब सो जाएं,
कोई नही है पास चलो अब सो जाएं ।
जिन्हे समझे थे अपना,पराए निकले,
रंग बदल गए पलास चलो अब सो जाएं ।
दूर तक भी पानी वाला बादल नही,
क्या बुझेगी ये प्यास चलो अब सो जाएं ।
दूर से ही सदा लुभाता रहा हमे,
न पास आया मधुमास चलो अब सो जाएं ।
गम का क्या गिला करें "आमोद",
खुशी भी न आई रास चलो
अब सो जाएं ।
