धाराओं के समांतर

या धाराओं के विपरीत

हार हो सुनिश्चित

या सुनिश्चित हो जीत

विपदा के सागर में

तैरो सदा सटीक

युध्द करो

और करते रहो

लड़ो सदा निर्भीक