पुस्तकालय कभी भी शांत नहीं होता


यहाँ किताबें बुदबुदाती हैं ख़ुद से


कुछ आये गए और बिछड़ चुके


पाठकों के बारे में जो पुस्तकालय का हिस्सा थे ,


न जाने कितने वर्षों का समाहित

इतिहास चिल्लाता है पुस्तकालय


पुस्तकालय कभी शांत नहीं रहता


किताबों को पढ़कर शांत किया जाता है पुस्तकालय