Poetry 1 min read 786K reads

जीवन


जहाँ ठहरता है जीवन

वहाँ कोई आशा और निराशा नहीं होती

एक क्षण ऐसा भी आता है

मनुष्य को सुख और दुःख नहीं

बस मनुष्य होने का बोध होता है

जीने की इच्छा पहले मरती है

आदमी बाद में ।

Read more Earn more Learn more