टूटकर बिखरना जरूरी है

बिखरकर निखरना जरूरी है

लाख आँधियाँ उठेंगी राहों में

आँधियों से लड़ना जरूरी है



कुछ कम होना जरूरी है

कुछ ग़म होना जरूरी है

सफर में तन्हा हो तो

आँखें नम होना जरूरी है



दिल का मचलना जरूरी है

मोहब्बत का बिछड़ना जरूरी है

टूटा दिल किसी ओर ले जाये तुझे लेकर

तेरा अकेला होना ज़रूरी है