Poetry 1 min read 616.3K reads

दोस्त गाँव मत छोड़ो


दोस्त गाँव मत छोड़ो

ऊब जाओ भले ही

वहाँ की बहती नदियों से

पर जिनसे चलता है जीवन

वो बहाव मत छोड़ो

सब चाहते हैं एक घर

तुम्हारे गाँव जैसा

तुम शहर का होने में

किसी के हाँथ-पाँव मत जोड़ो

दोस्त गाँव मत छोड़ो

Read more Earn more Learn more