पहले अनजान थे, फिर आम हुए, फिर आम से थोड़ा खास हुए, फिर थोड़ा खास से कुछ खास हुए, फिर कुछ खास से बहुत ख़ास हुए, फिर एक वक्त आया कि बहुत खास से आदत बन गए, और फिर आदत बन गयी जरूरत, और फिर जरूरत बन गयी जिंदगी। लेकिन जिंदगी तो चार दिन की थी, चार दिन बाद कुछ यूँ हुआ कि, जिसे ज़िन्दगी समझते थे , अचानक से ना तो वो जरूरत में तब्दील हुई ,ना आदत, ना बहुत खास,ना थोड़ा खास। हम "ज़िन्दगी" से बन गए फिर से 'आम'। 'आम' से फिर से 'आम' होने तक का सफर था बहुत मजेदार। इस सफर ने हमे खुद की नज़रों में खास बना दिया। और इस सफर में जिन्हें 'ज़िन्दगी' समझते थे , वो तो पीछे छूट गए, लेकिन 'अपनी जिंदगी' की अहमियत समझ आ गई, कि ज़िन्दगी तो आम ही होती है,बस लोग खास होते रहते हैं।