हमसे गुफ्तगू ना करने के कई बहाने है उनके पास
वो ख़ातून है इसलिए लाखो दिवाने है उनके पास
हम तो सुख़नवर है ग़ज़लों के सिवा हाथ क्या हमारे
वो महताब है, रोशन फ़साने है उनके पास
वो मेरा नहीं है किसी और का ही सही
पर मेरी ग़ज़लों के असल नज़राने है उनके पास
वो भले ही कितना ही दूर चला जाये फकत मुझसे
हिज़्र में लिखे फ़र्द आज भी सराहने है उनके पास
ज़ाहिर है उन्हें मिल गए है कोई और चाहने वाला
मगर हम भी"असीम" आशिक़ पुराने है उनके पास