दरबदर तेरे इश्क़  में फिरू मैं दरबदर तेरे इश्क़ में रही ना कोई कसर तेरे इश्क़ में हो गया मैं दरबदर तेरे इश्क़ में दरबदर.........(3)   तेरे शहर की गलियों से मैं आज भी जाता हूँ तेरी आहट, तेरी खुशबू से मैं टकराता हूँ तेरी यादों में मैं खो जाता हूँ फिर से दरबदर हो जाता हूँ   कैसा है ये सफ़र दिखती ना रहगुज़र तेरा ही है असर, ओ बेखबर ओ बेख़बर ओ बेखबर में दरबदर...... तू बेख़बर हिज़्र ने दिल को बहुत दुखा रखा हैं इक तेरे दर्द को पहलूँ में छुपा रखा हैं खुद को मैंने बंजारा बना रखा हैं   बेख़बर तुझको न हैं ये खबर बस तू ही था मेरा रहबर तूने ही कर दिया दरबदर कुछ नही अब है कारगर मिलती नही है कोई दरगुज़र होता चला जा रहा हूँ मैं दरबदर, दरबदर,दरबदर   कैसा है ये असर तुझपे टिकी नज़र धड़कन है बेसबर....पर तू है बेख़बर फिरता हूँ मैं दरबदर जाने किधर-किधर, तेरे इश्क़ में फिरता हूँ मैं दरबदर