सुना है वो फिर से मर गया,
सुबह ही तो की थी बात उसने
अभी कहाँ चल गया
सुना है वो फिर से मर गया।
मेरी पीड़ा उनकी निंदा
कर सकेगी क्या उसको ज़िन्दा,
ये नारे, ये किताबी धमकियाँ
ये विरोध,ये धरना प्रदर्शन
लूट,खसूत ये करप्शन
इन सबसे ऊपर निकल गया
सुना है वो फिर से मर गया।
कल ही कुछ लोग,
मार रहे थे पथर उसपर,
सब कुछ सह गया वो
अनुशासन की बेड़ियों में जकड़कर
आज देखो कैसे सोया है अकड़कर
स्कूल का बैग,हाथों की चूड़ी
बुढ़ापे कि लाठी जो कुछ भी था
सब बिखर गया
सुना है वो फिर से मर गया।
छोड़ा है मैंने घोड़ा अश्वमेघ का
मैं विजेता बनूँगा
ब्रह्मांड का सबसे बड़ा नेता बनूँगा
भेजें है कई अधिकारी
घटनास्थल पर, वो करेंगे जाँच
और जानेंगे,मुझे बताएँगे
कि वो कैसे मर गया
सुना वो फिर से मर गया।
तो क्या हुआ गर फिर से मर गया।
सुना है वो फिर से मर गया ।