मैंने शहरों को उगते देखा है
खेतों में खलिहानों में
कहीं दूर ख़ाली मैदानों में
उजले पिले वीरानों में
क़ब्रगाह शमसानों में
अपने से अनजानों में
इक ढांव के ख़ातिर
कितने बिकते अरमानों में
हर ख़्वाहिश मिटते देखा है
मैंने शहर को उगते देखा है
एक शहर उगा,एक गाँव कटा
बेवाई फ़टा वो पाँव कटा
कुछ बंद मुट्ठी के रेत सा था
जो फिसल गया,
कब धूप हुयी ,कब चाँद जगा
कब बदली आयी,कब खेत सूखा
जाने अनजाने अरमानों का
हर मेढ़ कटा,
धरती के उस टुकड़े पर,
कल तक धान रूपते देखा था
कहते हैं स्मार्ट सा शहर उगेगा
आज वहाँ लोहा रूपते देखा है
मैंने शहर को उगते देखा है
उगता नहीं शहर अकेला
उपजता एक बड़ा सा मेला
छोटे छोटे हाट बाज़ार
घर में उपजती इक दीवार
टुकड़ों में बटते तीज त्योहार
मिटता गाँव गली बाज़ार
समाजिकता का नव विस्तार
कमरों में दालानों को
सिमटते देखा है
मैंने शहर को उगते देखा है
एक शहर उगा क्या ख़ूब उगा
चारों तरफ़ से फला फुला
हर एक फल ख़ुद में मगन मगन
नहीं किसी से कोई लगन अग़न
फ़ल ही पौधों के बोझ उठाते थे
ख़ुद को अकेले में मुँह चिढ़ाते थे
मैंने फल को हर पल घुटते देखा है
मैंने शहर को उगते देखा है