कृष्ण कहाँ एकाकी मित्रवर
कृष्ण कहाँ एकाकी
थे वो तो अवतार परम के, पर
मानव रूप में दिखानी थी झाँकी
कृष्ण कहाँ एकाकी..।
जाते ना वो छोड़ जशोदा
क्या माँ के उस रूप को याद कोई करता
बस जाते जो गोकुल में तो
धर्म अधर्म का भेद कहाँ कोई धरता
राधा को जो संगिनी बनाते
राधा कृष्ण कहाँ कोई कहता
उस दिव्य प्रेम के और विरह के
भाव कहाँ रहते बाक़ी
कृष्ण कहाँ एकाकी मित्रवर
कृष्ण कहाँ एकाकी..।।
होता नहीं महारण तो
नारायण की परमशक्ति से
साक्षात्कार कहाँ कभी हो पता
करता कौन विश्वास विधि पे
उसके विधान को कौन धाता
कहाँ से मिलती गीता सबको
उस दर्शन (philosophy)
को कोई कैसे गाता
कह कर दे देते जो सब सुदामा को तो
मित्र का "स्व" कहाँ रहता बाक़ी
कृष्ण कहाँ एकाकी मित्रवर
कृष्ण कहाँ एकाकी..।।
कर देते जो सब विध्वंश सुदर्शन से
क्षण में सब हो जाता चूर
ना मिलती वीरगति अभिमन्यु को
ना होता पुत्र माँ से दूर
पर तुम ही कहो मित्र क्या उचित कहलाता
सत्यमेव जयते का ज्ञान
मानव कहाँ से पाता
कहाँ से मिलती प्रेरणा सत्य के राह पे चलने का
उस परम शक्ति में हैं सभी समाहित
ध्यान उसी का धरने का
चर अचर वो शाश्वत जो है ,
जो असीमित है उसकी कहाँ कोई सीमा बाक़ी
कृष्ण कहाँ एकाकी मित्रवर
कृष्ण कहाँ एकाकी..।।
# Amit Tripathi