कभी कोई शिकवा हो कोई शिकायत हो या हो कोई इज़हार-ए-मुहब्बत दिल में ना रखिये बोझ कह डालिए ना ज़ुबान पे आए बात तो लिख डालिए हर बात कह के कही जाए, ये ज़रूरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है..।। जब हों जायें निराश थोड़ा मन हो उदास कुछ भी ना लगे ख़ास उकेरिए अपने जज़्बातों को लिख डालिए सारी बात हो जाएगा मन हल्का ख़्वाहिशों का क्या है होती कभी पुरी नहीं हैं लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है ..।। जब हर मौसम लगने लगे सुहाना अपना सा लगने लगे कोई बेगाना जब बिन कोई धुन, बिन कोई राग मन लगे थिरकने चलते चलते पाँव लगे बहकने जब उसकी बातों का पिहु हर तरफ़ लगे चहकने जब बिन मौसम सावन लगे बरसने जब लगे हर तरफ़ उसके ही सरगम बजने जब कोई विरह लगे सताने और जज़्बात हो सारे बताने उस पुण्य प्रेम के कैनवास पर अपने अरमानो की तुलिका से लिख डालिये सारे एहसास कि ज़िंदगी एक दूजे के बिन पुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है ..।। जब हक़ पे हो रहा हो प्रहार वांछितों का ना मिल पा रहा हो अधिकार जब करुणा का कोई मोल ना हो जब मानवता हो रही हो शर्मसार जब लूटी,नोची ,खसोटि और बिना पैदा हुए मारी जा रही हो बेटियाँ जब सत्ता के मद में बढ़ने लगे उत्पात मज़हब के नाम पर भड़कायें जाएँ जज़्बात तो पहचानिए अपनी क़लम की ताक़त को और लिखिए हुकुमते बहरी होती है,इस लिए लिखिये तब तक लिखिए जब तक की उनको आपकी लिखावट सुनाई ना दे ग़लत को ग़लत कहने की छोटी कोशिश भी बुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है ..।। देखिये ख़्वाब आसमा में उड़ने के पर पाँव जमीं पे रखना भी जानिए है जोश-ए-जुनून,जवानी है तो क्या कभी कभी कुछ बात बुज़ुर्गों की भी मानिये देखें है कई ऊँच नीच,धूप छांव और तापन तो हुए हैं सफ़ेद से सर ये जिंदागनी यू हीं गुज़री नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है लिखते रहिये आदत बुरी नहीं है..।। To be cont..... #अमित