जीएसटी से नहीं मची कोई लूट मित्र नहीं मची कोई लूट..। ना फैलावों कोई झूठ मित्र, ना फैलावों कोई झूठ ..।। कहने सुनने पर ना जाओ ना करो मिथ्या प्रचार..। बढ़ेगी पारदर्शिता इससे ,सुदृढ़ होगा बाज़ार...।। कर के अंतर से का हो समायोजन ,इसलिए मिल रही है छूट..। जीएसटी से नहीं मची कोई लूट मित्र नहीं मची कोई लूट..।। उत्पाद,विक्रय और सेवा कर का होगा इसमें संयोजन.। कर का बोझ होगा कम , और सिद्ध होगा प्रयोजन..।। लेन देन का सारा हिसाब रहेगा, होगा सबका लेखांकन..। रखेगी दृष्टि शासन की भी ,पारदर्शिता का होगा अंकेक्षण..।। कच्चे के काम पे लगेगा अंकुश , कर चोरी की रुकेगी लूट.। जीएसटी से नहीं मची कोई लूट मित्र नहीं मची कोई लूट..।। आवाजाही निर्बाध बढ़ेगी, जम्मू से मद्रास तक..। आयेगी कमी लागत में ,पहुँचेगा माल बाज़ार के पास तक.।। नयी व्यवस्था और नये तंत्र को स्वीकारने में थोड़ी परेशानी होगी..। परन्तु इसको कह देना ग़लत,प्रारम्भिक नदानी होगी..।। इसका करो सही प्रचार मित्र और बनाओ सबको जागरुक..। जीएसटी से नहीं मची कोई लूट मित्र नहीं मची कोई लूट..।!