हम तुम्हें भूल गए जेपी सियासत के चकाचौंध उजियरों में बुझा दी हमने मशाल तुम्हारी सत्ता के भ्रष्ट गलियारों में..। बोयी थी जो फ़सल आपने हमने उसका ही तो पान किया वसुल तुम्हारे, अख़लाक़ तुम्हारे ,सब चौराहों पर नीलाम किया..। तुम्हारी जनक्रांति हमने अब भी हमने भाषण में ज़िंदा कर रखा है माफ़ करो हे लोकनायक हमने तुमको शर्मिंदा कर रखा है हमने बुझा दी आपकी इंक़लाब की हर प्रज्वलित मशाल को.. ना करेगा कोई यक़ीं, ना धधकेगी कोई आगे आने वाले साल को..। आपातकाल के गर्भ से जो आपने समाजवाद निकाली थी कर गयी हमारे दिन उज्ज्वलित जो रातें काटी आपने काली थी..।। अच्छा किया जो किया सफ़र संग आपके कारागारों में तो क्या हुआ हम हुए कलंकित अनैतिक भ्रष्टाचारों में.।। हम तुम्हें भूल गए जेपी सियासत के चकाचौंध उजियारों में बुझा दी हमने मशाल तुम्हारी सत्ता के भ्रष्ट गलियारों में..।।