उम्र की पतझड़ जब अाती है
शाख के पत्ते साथ छोड़ जाते हैं
हवा के बहाव के साथ
अलग दिशा का रुख अपनाते हैं
मां बाप कभी बूढ़े नहीं होते
बस हालात ही बनाते हैं
सूनापन सा दिखता है आंखों में
और आंगन में सन्नाटा
बालों की सफेदी कुछ कहती है
हल्की सी आहट पर
इक उम्मीद सी बंध जाती है
अपने बच्चों के इंतजार में
यूं ही उम्र कट जाती है
ये दूरियां कर देती हैं हर पल को मोहताज
थम सी जाती है ज़िन्दगी
जब बच्चे करीब नहीं होते
इंतहा हो जाती है इंतजार की
अर्थी को कांधे भी जब नसीब नहीं होते
अर्थी को कांधे भी जब नसीब नहीं होते
अमिता ' प्रवीण '
