आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स की कहानी
वो सहती रही
वो डरती रही
किसी ने नहीं पूछा
क्यों
वो पीटता रहा
वो हंसता रहा
किसी ने नहीं पूछा
क्यों
फिर एक दिन
वो पीटने लगी
और बवाल हो गया
सबकी उंगलियां
सबकी इज्जत
सबकी मर्दानगी
आर्तनाद कर उठी
ऐसा क्यों
ऐसा कहां होता है
लेकिन क्यों
नहीं हुआ
नहीं होता
लेकिन क्यों
ये पिटना पीटना
हमेशा इतना एकतरफा रहा है
लेकिन क्यों
कभी हमने न समझना चाहा
ना किसी ने समझाया
नहीं ना
लेकिन क्यों
क्या दोनों की नियति यही तय थी
जन्म से
या उससे भी पहले से
लेकिन क्यों
