शेरनी कभी बूढ़ी नहीं होती

रोई तो बहुत होगी तुम
बचपन का सपना जो टूट गया
उम्मीद पूरे देश को थी
जीत कर लौटेगी लाडली
पर ये क्या किया
एक हार से मैदान छोड़ दिया
शेरनी कभी बूढ़ी नहीं होती
जंतर मंतर वाली लड़ाई
अभी पूरी नहीं हुई है
धृतराष्ट्र अभी भी अन्धा है
दुश्शासन की कौरव सेना
अभी भी बाहर है
उनको उनके अंजाम तक पहुंचाना
अभी बाकी है
जिससे और किसी विनेश को
अपनी मां के सामने
आर्तनाद ना करना पड़ेk