नसीर को ट्विंकल से माफी मांगनी पड़ी

'आनन्द' से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है।जब मैंने १९७१ में पहली बार ये फिल्म देखी मैं कालेज में था।उस समय अमिताभ बच्चन उभरते कलाकार थे और राजेश खन्ना सुपर स्टार। पिक्चर शुरू होते ही जब अमिताभ कहते हैं,"मैं डाक्टरी के पेशे से तंग आ चुका था।जिस आदमी के पास नमक खरीदने के पैसे नहीं थे मैं उसे दवा खरीदने के लिए कैसे कहता"। वो डायलॉग आज तक अन्दर तक हिला देता है। लेकिन उसके बाद राजेश खन्ना की जो एंट्री हुई वो पूरी तरह छा गये फिल्म के आखिरी फ्रेम तक। क्या गजब सीन था-जानी वाकर का डायलॉग, राजेश खन्ना की आवाज और अमिताभ का रोता हुआ चेहरा। यही कारण है कि मैंने तीन बार आनन्द देखी और तीनों बार फूट फूट कर रोया।और शायद अगली बार फिर रोऊंगा।अगर एक लेखक या कवि कहानी में पूरी तरह को नहीं जाता तो वो जिंदगी में क्या खाक ईमानदार होगा।शायद इसी जज़्बात की ईमानदारी का परिणाम है जो मैं अपना काव्य संकलन "कुछ इधर की कुछ उधर की" लिख पाया जिसे इतने जाने माने लेखक इतनी अच्छी समीक्षा दे रहे हैं।खैर जहां तक आनन्द की बात है ५० साल बाद भी शायद ही कोई कलाकार उस किरदार को स्क्रीन पर उस जोश और शिद्दत से निभा पाए। नसीरुद्दीन शाह भी नहीं जिसने अभी राजेश खन्ना पर एक बेहद घटिया टिप्पणी की थी।बाद में ट्विंकल खन्ना के जोरदार विरोध के बाद नसीर ने माफी मांगी और स्वीकार किया कि राजेश खन्ना बालीवुड के पहले सुपर स्टार थे।एक बात और।मेरा तो ये मानना है कि खुद राजेश खन्ना भी चाहते तो आनन्द के चरित्र को वो दोबारा नहीं जी सकते थे।