महात्मा गांधी का आर्तनाद

मत पुकारो मुझे राष्ट्रपिता
गोडसे के वंशजों से भरे भारत में
ये सम्बोधन सुन कर
मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं

जब वो मेरे जन्मदिन पर
मेरी तस्वीर पर हार चढ़ाते हैं
२ अक्टूबर मुझे
३० जनवरी जैसा लगने लगता है
क्या तीन गोलियां काफी नहीं थी
जो 'जन्मदिन मुबारक' कह कर
एक खंजर उतारते हो मेरे अंदर
साल दर साल

कभी मैंने अंग्रेज़ों से मुक्ति दिलाई थी
याद है?
अब मुझे आजादी चाहिए
दोगे आजादी
प्लीज़ प्लीज़ प्लीज़!