इतना भयानक अंत होगा
किसने कभी कहां सोचा होगा
सीट पर बैठे बैठे आग में जल जाना
अभी तो सीट बेल्ट भी नहीं खोली होगी
या शायद कुछ उठ कर भागे भी होंगे
पर भागते भी तो कहां
और उनका क्या
जो डाक्टर अपने मेस में
खाना खाने आये थे
जिनके ऊपर आसमान से मौत आकर गिरी
है कोई भगवान से पूछने वाला
