कब आयेगा ऐसा मतवाला


इतना भोला चेहरा

बोलती आंखें

लरजते होंठ

मचलते अरमान


और उस पर वो

हल्की सी लचक

और फिर वो ठुमका


कौन है

जो

फ़िदा ना हो जाए

इस शोखी

और 'ट्रैजेडी किंग'

कि इस अदा पर


कब उतरेगा जमीन‌

पर

फिर ऐसा मतवाला


(७ जुलाई २०२१)