जिन्हें नाज़ था दूसरी आजादी पर वो कहां हैं?
ये ट्रंप के पिछलग्गू
ये इज्राएल के भक्त
ये तालिबान के दोस्त
ये चीन के छोटे भाई
जिन्हें नाज़ था आजादी पर...
ये मीडिया के खरीदार
ये यूनियन के दुश्मन
ये नौकरी न दे कर
करोड़ों को मुफ्त खाना खिलाना
जिन्हें नाज़ था आजादी पर...
ये दंगाइयों और फसादियों को शाल पहनाना
ये बदजुबान छुटभइयों को मंत्री बनाना
ये 'सर्जिकल स्ट्राइक' दिखा कर सत्ता हथियाना
जिन्हें नाज़ था आजादी पर वो कहां हैं..
