हंगामा हो गया


वो पीटता रहा

मैं पिटती रही

हर रोज़ह हर हफ्ते‌ हर साल

सब ठीक था

सब खुश थे

इंसान भी

भगवान भी


फिर एक दिन

मैंने कहा

बहुत सहा

अब मैं तुम बन जाती हूं

तुम मैं बन कर दिखाओ

देश में बवाल हो गया

मेरा किरदार

एक बड़ा सवाल हो गया


भगवान का हवाला दिया गया

ऐसा नहीं करती अच्छी औरतें

बच्चे क्या सीखेंगे

समाज लानत देगा

मां बाप ने यही संस्कार दिए थे


काश यही संस्कार दिए होते!